Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u893009265/domains/24timestoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u893009265/domains/24timestoday.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
“सरकारी परियोजनाओं की आहट से बदली गोसाईगंज की तस्वीर, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी”
लखनऊ। राजधानी में स्थित गोसाईगंज इन दिनों निवेशकों, बिल्डर्स और आम लोगों के पंसद का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। IT City, Wellness City, नई जेल रोड आवासीय योजना और सड़क चौड़ीकरण जैसी कई बड़ी सरकारी परियोजनाओं ने इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जगा दी है। यही वजह है कि जहां कुछ वर्ष पहले तक यह इलाका शहर के बाहरी क्षेत्र के रूप में देखा जाता था, वहीं आज यहां जमीन खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जमीन खरीदने में रूचि का एक और सबसे बडा कारण यह भी है कि यह इलाका लखनऊ-जौनपुर-सुल्तानपुर हाइवे पर स्थित है। जिससे वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर के लिए सुगम हैं वहीं पूर्वाचंल हाइवे के चलते आजमगढ़, गाजीपुर, मउ के लोंगो का भी पंसदीदा क्षेत्र बनता जा रहा है।
रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना है कि सरकारी निवेश और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण गोसाईगंज आने वाले वर्षों में लखनऊ का नया ग्रोथ कॉरिडोर बन सकता है। स्थानीय बाजार में जमीनों की मांग लगातार बढ़ रही है और कई क्षेत्रों में भूमि मूल्यों में प्रतिवर्ष 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की जा रही है। ऐसे में गोसाईगंज न केवल रहने के लिए बल्कि भविष्य के निवेश के लिए भी एक आकर्षक विकल्प बनकर उभर रहा है।राजधानी के गोसाईगंज क्षेत्र में प्रस्तावित कई बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स ने इस इलाके को रियल एस्टेट निवेश का नया केंद्र बना दिया है। IT City, Wellness City, नई जेल रोड आवासीय योजना और सड़क अवसंरचना के विस्तार के चलते यहां जमीनों की मांग लगातार बढ़ रही है।

प्रमुख योजनाएं
🔹 नई जेल रोड पर विकसित होगी विशाल आवासीय टाउनशिप
आवास विकास परिषद द्वारा गोसाईगंज क्षेत्र में लगभग डेढ़ लाख की आबादी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक आवासीय कॉलोनी और प्लॉटिंग योजना विकसित की जा रही है, जिससे क्षेत्र की आवासीय क्षमता में बड़ा विस्तार होगा।
🔹 IT City और Wellness City बदलेंगे क्षेत्र की तस्वीर
सुल्तानपुर रोड से जुड़े गोसाईगंज क्षेत्र के आसपास IT City और Wellness City जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इनके विकसित होने से रोजगार, व्यापार और आधुनिक सुविधाओं का नया केंद्र तैयार होगा।
🔹 सड़क चौड़ीकरण से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
गोसाईगंज तिराहे से मोहनलालगंज बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण तथा नई जेल रोड परियोजना को मंजूरी मिलने से यातायात व्यवस्था और बेहतर होगी। बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा लाभ स्थानीय निवासियों और निवेशकों को मिलेगा।
🔹 जमीनों में निवेश की बढ़ी रफ्तार
भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए निवेशक तेजी से गोसाईगंज क्षेत्र की ओर आकर्षित हो रहे हैं। स्थानीय प्रॉपर्टी कारोबारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में यहां भूमि की मांग में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है।
🔹 20 से 30 प्रतिशत तक मूल्य वृद्धि की चर्चा
रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि इलाके में जमीनों के मूल्य में औसतन 20 से 30 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि वास्तविक वृद्धि स्थान, परियोजना की प्रगति और बाजार की परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
🔹 लखनऊ का अगला ग्रोथ कॉरिडोर बनने की ओर गोसाईगंज
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकारी परियोजनाओं, बेहतर कनेक्टिविटी और बढ़ते निवेश के कारण गोसाईगंज आने वाले वर्षों में लखनऊ के सबसे तेजी से विकसित होने वाले क्षेत्रों में शामिल हो सकता है। जिस तरह शहीद पथ, सुल्तानपुर रोड और अमौसी क्षेत्र ने पिछले वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ, उसी प्रकार गोसाईगंज भी अब राजधानी के उभरते हुए निवेश और विकास केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। सरकारी परियोजनाओं के साथ-साथ निजी निवेश की बढ़ती रुचि इस क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत कर रही है।
